बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया, न्यायिक कार्य से हुए विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने मंगलवार सुबह एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर अधिवक्ताओं ने चर्चा की और आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष ने की इस बैठक का संचालन महामंत्री ने किया।