गाज़ियाबाद: नंदग्राम में रेत मंडी में स्क्रैप यार्ड में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में रेत मंडी के अंदर स्क्रैप यार्ड में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन कोतवाली को आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर टैंकर मौके पर पहुंचे और स्क्रैप यार्ड में लगी आग को बुझाया।