गाज़ियाबाद: युवक को जातिसूचक शब्द कहने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कौशांबी थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोमवार को थाना कौशांबी पुलिस ने युवक को जातिसूचक शब्द कहने के साथ साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कपिल बैसोया नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बीते 5 मार्च को थाना कौशांबी पर वादी गुलशन की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया था कि अभियुक्त कपिल बैसोया व उसके अन्य साथी द्वारा वादी के भाई से मारपीट की गई थी।