गाज़ियाबाद: नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगर निगम ने 311 एप्प का शुभारंभ किया
गाजियाबाद नगर निगम ने सोमवार को लोगों को सहूलिया देने के लिए 311 एप्प का शुभारंभ कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि 311 एप्प के माध्यम से लोगों की नगर निगम से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एप्प की मॉनिटरिंग नगर निगम के अधिकारी करेंगे और इसका फीडबैक भी लिया जाएगा