गाज़ियाबाद: नगर आयुक्त ने नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ की बैठक
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की है। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यशालीय बेहतर करने के निर्देश दिए है। उन्होंने शहर से कचरा उठाने और उसकी प्रोसेसिंग के कार्य को तेजी के साथ करने के आदेश दिए है।