गाज़ियाबाद: मेरठ एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मसूरी पुलिस के साथ डासना से 3 अभियुक्त को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के डासना से मेरठ एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और मसूरी पुलिस ने तीन अभियुक्त आसिफ, सलीम व फरमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 366 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 85 लख रुपए है। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल और तीन एक्सयूवी गाड़ी बरामद की है।