गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में युवक ने अपना असली नाम छिपाकर युवती से किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक युवती से नाम बदलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां युवती की तहरीर पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पर दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी अंकित नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी तथा नजदीकियां बढ़ने के बाद लड़के ने युवती के साथ ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।