ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत 02 व्यक्तियों को चोरित 02अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार
निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, निरीक्षक चंदन कुमार तथा थानाध्यक्ष शिवकुमार के निर्देशन में दिनांक 22.09.2026 को स0उ0नि0 मृत्युंजय कुमार अकेला साथ प्रधान आरक्षी सचिन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी कुमार नरेन्द्र, व आरक्षी अरूण कुमार सिंह सभी रेसुब पोस्ट गया, सिपीडीएस टीम से उप निरी० मुकेश कुमार व अमित कुमार, अपाराध आसूचना शाखा/गया से प्रधान आरक्षी महेश ठाकुर एवं राजकीय रेल थाना गया से प्र०अ०नि० राज कुमार सिंह एवं सिपाही नं0-16 मो० इमतियाज आलम सभी आगामी पितृपक्ष मेला के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संयुक्त रूप से गश्त एवं अपराधिक गतिविधी के निगरानी कर रहे थे। इसी क्रम में गया जं० पी०एफ० न० 02 के दिल्ली छोर पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में देखा गया। गश्ती टीम को सदेह होने पर उक्त दोनो व्यक्तियों को घेरकर प्लेटफार्म सं० 02 पर ही दिल्ली छोर पोल सं0-470/2 के पास पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर(1 *) नाम दिपक खरवार, उम्र लगभग-37 वर्ष, पिता-शिवजी खरवार पता-सा०-चवंरी, थाना-कोचस, जिला-रोहतास (बिहार) (2) सोम कुमार, उम्र लगभग-20वर्ष, पिता-विजय प्रसाद, पता-सा०-थाना रोड जहानाबाद, थाना-नगर थाना, जिला-जहानाबाद (बिहार) बताया* । मौके पर विधिवत तलाशी लेने पर दीपक के कब्जे से एक अदद Redmi 5G कम्पनी का एनड्रॉयड मोबाईल तथा सोम कुमार के कब्जे से एक अदद Redmi कम्पनी MI मॉडल का स्मार्ट फोन बरामद हुआ। बरामद दोनों मोबाइलों के संबंध में पूछ-ताछ करने पर उनके द्वारा भी बताया गया कि गया स्टेशन पर रेल यात्रीयों का चुरायें है। मौके पर समस्त विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। बाद स0उ0नि0 मृत्युंजय कुमार अकेला के द्वारा दी गई प्राथमिक के आधार पर जीआरपी गया में मुकदमा अपराध संख्या 240/ 26 अंतर्गत धारा 317 (5) बीएनस दिनांक 22.9.2026 दर्ज किया गया। बरामद सामान का अनुमानित कीमत 37000/- रुपया है।
Khizirsarai, Gaya | Sep 22, 2026