आज दिनांक 22.09.2026 को हरिदास सेमिनरी, गया में पितृपक्ष मेला-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, गया एवं अपर समाहर्ता, गया द्वारा NCC कैडेट्स एवं बटालियन स्कॉट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मेला क्षेत्र में पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया।