आज दिनांक 22.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), गया के द्वारा गया जिला में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) से अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी एवं पदभार के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने हेतु प्रेरित किया गया।