शहडोल तालाब हादसा: तीन किशोरों की मौत, कलेक्टर ने गठित की त्रिस्तरीय जांच टीम
शहडोल चौपाटी के बगल में स्थित तालाब में तीन किशोरों की डूबने से हुई दुखद मृत्यु के मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से त्रिस्तरीय जांच दल का गठन किया गया है। इस जांच दल में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को शामिल किया गया है, जो पूरे मामले की बारीकी से जांच करेंगे।
इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
#Shahdol #MadhyaPradesh #ShahdolNews #JansamparkMadhyaPradesh