शहडोल में तालाब में डूबने से तीन नाबालिगों की मौत, पुलिस और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
शहर की चौपाटी के पीछे झूलापुल के समीप सोमवार रात हुए हादसे में तीन नाबालिगों की जान चली गई। चार युवक तालाब में डूबे थे, जिनमें एक युवक बाहर निकलने में सफल रहा। एसडीईआरएफ ने तीनों के शव बरामद किए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की भूमिका, रेस्क्यू में कथित देरी और अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। जिला अस्पताल पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही पर सवाल उठाए। वहीं प्रशासन ने आरोपों से अलग अपना पक्ष रखते हुए जांच की बात कही है।
#Shahdol #ShahdolNews #BreakingNews #MPNews #BSP24News