दीपावली पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने साझा की पुरातन परंपरा की झलक, गाय-बछड़े की पूजा कर निभाई रस्म
अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने दीपावली के अवसर पर अपनी पुरातन सांस्कृतिक परंपरा की झलक सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि उनके यहां वर्षों से दीपावली पर गाय-बछड़े की पूजा और पारंपरिक रस्म निभाने की परंपरा चली आ रही है। इस आयोजन में गांव के लोग और विशेषकर छोटे बच्चे उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
विधायक ने इस परंपरा को अपनी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों की विरासत बताते हुए कहा कि ऐसी परंपराओं को हमेशा संजोकर रखना चाहिए। उन्होंने सभी को दीपावली और पुरातन संस्कृति की शुभकामनाएं भी दीं।
#AnuppurNews #Pushprajgarh #FundelalSinghMarko #Diwali2026 #BSP24News