#shorts : लखनऊ SGPGI में ‘Roots of Legacy–2026’ के तहत विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण ! | NTN
मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, SGPGI में विद्यार्थियों ने रोपी हरियाली की विरासत
‘Roots of Legacy–2026’ के तहत College of Medical Technology में हुआ विशेष वृक्षारोपण अभियान
लखनऊ, 26 सितंबर। प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIIMS), लखनऊ के College of Medical Technology and Allied Health Sciences में शनिवार को ‘Roots of Legacy–2026’ के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। सुबह लगभग 9 बजे से 11 बजे तक चले इस अभियान में कॉलेज के स्टाफ और प्रथम से aatva सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान का नेतृत्व डॉ. लोकेन्द्र शर्मा, Nodal Officer, College of Medical Technology, SGPGIIMS, Lucknow ने किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को न केवल शब्दों में, बल्कि धरती से जुड़कर पौधे रोपित करते हुए साकार किया।
इस अभियान का सबसे प्रेरणादायी पहलू रहा मूसलाधार बारिश के बीच विद्यार्थियों का अटूट उत्साह। लगातार हो रही बारिश भी उनके कदम नहीं रोक सकी। बारिश में भी विद्यार्थी पूरे जोश के साथ पौधे लगाते रहे। प्रकृति की फुहारों के बीच मिट्टी से जुड़कर पौधारोपण करना विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और भावपूर्ण अनुभव बन गया।
अभियान के दौरान जामुन, अशोक सहित विभिन्न फलदार, छायादार और उपयोगी वृक्षों के पौधे रोपे गए। प्रत्येक पौधे के साथ विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की भावना को भी मजबूत किया।
डॉ. लोकेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों की सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया।
‘Roots of Legacy–2026’ का यह अभियान इस अर्थ में भी विशेष रहा कि इसमें प्रकृति के सभी रंग एक साथ दिखाई दिए—धरती, बारिश, हरियाली और युवा ऊर्जा। गर्मी हो, सर्दी हो या बरसात, पर्यावरण की रक्षा और धरती के प्रति हमारी जिम्मेदारी हर मौसम में बनी रहती है।
मेडिकल टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों और स्टाफ की सामूहिक भागीदारी ने इस अभियान को जीवंत और सफल बनाया। बारिश के बीच रोपे गए ये पौधे आने वाले वर्षों में केवल पेड़ नहीं, बल्कि आज के विद्यार्थियों की पर्यावरणीय चेतना और आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ी गई हरियाली