🚨 बलरामपुर: छात्र को बेरहमी से पीटने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित🚨
गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय करैली में कार्रवाई, बीएसए ने जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया सख्त फैसला
बलरामपुर/गैसड़ी। कम्पोजिट विद्यालय करैली में छात्र की कथित पिटाई के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीएसए विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
जांच के अनुसार, 21 सितंबर को कक्षा पांच के छात्र पवन कुमार को शोर मचाने पर कथित रूप से डंडे से पीटा गया, जिससे उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आने की बात सामने आई। जांच में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले कक्षा आठ के छात्र प्रमोद के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें उसके हाथ में फ्रैक्चर होने का आरोप है।
जांच में प्रधानाध्यापक पर अभिभावकों से गाली-गलौज करने, छात्रा अंकिता को अगली कक्षा में प्रमोट न करने तथा विद्यालय से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विभाग की छवि प्रभावित होने संबंधी आरोप भी सामने आए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में शैलेन्द्र पाल सिंह को तुलसीपुर बीआरसी से संबद्ध किया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
छात्रों की सुरक्षा और विद्यालयों में अनुशासन को लेकर विभागीय कार्रवाई पर अब निगाहें टिकी हैं।
#बलरामपुर #गैसड़ी #BalrampurNews #Gainsari #SchoolNews #BasicEducation #BSA #शिक्षा_विभाग #प्रधानाध्यापक #निलंबन #छात्र_पिटाई #छात्र_सुरक्षा #विद्यालय #CompositeSchool #UPNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #LocalNews