बलरामपुर में अतिवृष्टि के बाद बहाली की जंग तेज, डीएम लगातार फील्ड में।
राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान का लिया जायजा, ग्रामीणों से की बातचीत; फसल क्षति के आकलन के निर्देश।
बिजली बहाली में तेजी के लिए स्टोर में पोल-ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता परखी, बलरामपुर–उतरौला मार्ग पर क्षतिग्रस्त 33/11 केवी लाइन का किया निरीक्षण।
बलरामपुर में अतिवृष्टि के बाद जनपद में जनजीवन को सामान्य करने और आवश्यक सेवाओं की जल्द बहाली के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन लगातार फील्ड में उतरकर राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। रविवार को डीएम ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए।
#Balrampur #BalrampurNews #DMBalrampur #VipinKumarJain #HeavyRain #Flood #RaptiRiver #ElectricityRestoration #Utraula #ReliefWork #RainAlert #बलरामपुर #अतिवृष्टि #बाढ़ #राप्तीनदी #बिजलीबहाली #राहतकार्य #जिलाधिकारी #उत्तरप्रदेश जिला प्रशासन बलरामपुर