#देवरिया: पारिवारिक बंटवारे की बातचीत में मारपीट, घायल महिला की मौत से मचा हड़कंप
#गौरीबाजार। थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत के दौरान मारपीट में घायल 40 वर्षीय जगवंती देवी की गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने लात-मुक्कों और डंडों से महिला के साथ मारपीट की।
घटना की सूचना पर गौरीबाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल महिला को देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा था, जहां से गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक धाराएं बढ़ाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Deoria #Gauribazar #DeoriaNews #BreakingNews #CrimeNews
Deoria, Deoria | Sep 15, 2026