इटाढ़ी: मां सती धाम लोधास पोखरा पर बनारस की तर्ज पर हुई महाआरती, भक्तिमय हुआ माहौल
Itarhi, Buxar | Oct 20, 2026 इटाढ़ी प्रखंड के मां सती धाम स्थित लोधास पोखरा पर मां गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। प्रगतिशील नवयुवक क्लब की ओर से बनारस की तर्ज पर आयोजित इस महाआरती में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ अन्य गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।