महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : विपुल गोयल
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की देने की घोषणा
महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की अध्यक्षता, अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की देने की घोषणा
महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों के उत्थान और सामाजिक कार्यों में दें योगदान : कल्याण
घरौंडा/करनाल, 11 अक्तूबर। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, आदर्शों और सिद्धांतों से युवा पीढ़ी को परिचित करवाना बेहद जरूरी है। महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा और उनके जीवन परिचय के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन प्रतिमा का अनावरण किया और लिफ्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का एक रुपया-एक ईंट का सिद्धांत सामाजिक समानता, सहयोग और परस्पर सहायता का प्रतीक है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ और अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अंत्योदय की जब बात होती है कि जितनी भी हमारे राज्य की सुविधाएं हैं, वो समाज के आखिरी छोर पर बैठे हुए लोगों को भी समान रूप से जाएं। यह महाराजा अग्रसेन जी का सिद्धांत है। इस सिद्धांत पर कार्य करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया।
विपुल गोयल ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर समाज के लोगों के बीच विचार-विमर्श होना चाहिए, ताकि समाज के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज अपनी मेहनत, विश्वसनीयता और समाजसेवा की भावना के लिए जाना जाता है। समाज की एकजुटता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिसार स्थित हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने अग्रोहा धाम में चल रही पुरातात्विक खुदाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 40 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि खुदाई के आगे बढ़ने से महाराजा अग्रसेन जी के इतिहास और विरा
Panipat, Panipat | Oct 11, 2026