बिजली विभाग के XEN पर महिला कर्मचारी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, थाने पहुंचकर दर्ज करवाई FIR
हमीरपुर: बिजली विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता (XEN) मनोज विश्वकर्मा पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए। विधवा महिला कर्मचारी पूजा शर्मा ने आरोपों के बाद XEN के साथ मारपीट भी की।
घटना के बाद साथी कर्मचारी महिला के समर्थन में थाने पहुंचे और अधिशासी अभियंता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।