गायघाट: बेरुआ गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लगी, एक लाख की संपत्ति का नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव वार्ड संख्या 12 में बिजली की शॉट सर्किट से एक घर आग लग गई। इस मामले को लेकर पीड़ित रामचंद्र सहनी ने गुरुवार दोपहर दो बजे अंचलाधिकारी से शिकायत किया है। बताया कि रात्रि करीब दो बजे घर के सभी परिवार सो रहे थे। इसी बीच बिजली की शॉट सर्किट से आग लग गई।