पुलिस भवन निर्माण की गुणवत्ता पर एसपी ने दिया जोर, समय पर काम पूरा करने का निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में निर्माणाधीन नए पुलिस भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने भवन निर्माण की गुणवत्ता, आधारभूत संरचनाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।