नरैनी: शिवपुर गांव के पास स्थित जल दुर्ग को देखने गए 7 युवक केन नदी पार करते समय डूबे, 6 युवकों को चरवाहों ने बचाया, एक लापता
Naraini, Banda | Aug 18, 2024 बांदा के नरैनी क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास स्थित जल दुर्ग को देखने गए 7 युवक केन नदी पार करते समय उसमें डूब गए। जिसमें 6 युवकों को मौके पर मौजूद चरवाहों ने बचा लिया। और नदी से बाहर निकाल लिया। तो वहीं एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया जिसकी तलाश की जा रही है। सभी युवक गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहण्ड गांव के रहने वाले हैं।