बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत घड़ी चांदपुर गांव में एक युवक ने वृद्ध महिला को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल महिला के परिजनों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल महिला का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन शुक्रवार को कराया है। घायल वृद्ध महिला बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत घड़ी चांदपुर गांव की निवासी है।