नरैनी: गिरवा पुलिस ने सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, दोपहिया वाहन किया सीज और चालान
Naraini, Banda | Feb 16, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे जनपद मे लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही कार्रवाई के क्रम मे थाना गिरवा पुलिस नें दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवकों के वाहन को सीज करते हुए चालान किया है।