नरैनी: गिरवा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में 2 सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर
Naraini, Banda | Feb 12, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना गिरवा पुलिस नें ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी का पुलिस नें बरामद किया है। जब की एक अभियुक्त अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस के द्वारा किए जा रहें हैं।