Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

मध्य विद्यालय असुरारी के मुक्ताकाश मंच से 13 गांव के 98 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया संवाददाता मुकेश कुमार बीहट बरौनी प्रखंड केअसुरारी मिडिल स्कूल में।अलग-अलग गीतों और नृत्यों पर एक सुर-लय-ताल में थिरकत बच्चों की प्रस्तुति से देर शाम तक लोग भी झूमते रहे। मौका था आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा मध्य विद्यालय असुरारी में आयोजित शंभू साह स्मृति ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का। खुले आकाश और उमस भरी गर्मी के बीच गीत, नृत्य, नाटक और फाइन आर्ट्स की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में कुल 98 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। असुरारी में पहली बार नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देखते बन रही थी। झिझिया, झूमर, गोधना, जतसार जैसे गीत- नृत्य पर प्रस्तुत करती प्रतिभागी माही, नैना, संस्कृति, स्नेहा, मुस्कान, रूही प्रिया ने लोगों का दिल जीत लिया। जबकि दिल है छोटा सा नृत्य में बच्चों ने अपने ताल और आंगिक संचालन से लोगों पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी। वहीं कार्यक्रम के केंद्र में रहे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ओ री चिड़िइया, नन्हीं सी गुड़िया नन्ही सी आई कोई परी, झूम बराबर झूम में बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। आयुषी, शांतनु, शिवानी, कृष, वैष्णवी, अस्मिता, अमृता, शालिनी, अर्चना, साक्षी, रागिनी, ऋतिका, राखी, आरुही, सत्यम, शिवांश, मौसम, सत्यम, अदिति, प्रहलाद, आरुषि, भारती सहित अन्य ने सुंदर प्रस्तुति की। जबकि माइम में मोबाइल और फास्टफूड को लेकर बच्चों पर हो रहे प्रभाव को सुंदर रूप से दिखाया गया। खासकर के माइम वैष्णवी ने शानदार अभिनय किया। वहीं ललित कला में प्रकृति, की कलाकृतियां सबके मन को भाती रही। जबकि गीत- संगीत में अदिति, अभिलाषा, आरुषि वर्मा, भारती ने अपनी गायिकी से दिल जीत लिया। खासकर के सत्यम ने अपने भाई शिवम कुमार के साथ पर संगत करते हुए खूब ताली बटोरी। इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्राचार्य प्रो कमलेश कुमार, डॉ शशिकांत पांडेय, पर्यावरणविद शिवप्रकाश भारद्वाज, जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,वार्ड पार्षद अशोक कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत सचिव गणेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ कुन्दन कुमार द्वारा किया गया। वहीं इस अवसर पर नृत्य प्रशिक्षक नरेश कुमार, साक्षी कुमारी, अनिमेष, रोहित, निखिल, संगीत के अमर ज्योति, आनन्द, बलिराम, सन्तोष, दिनेश दीवाना, माइम में रवि वर्मा, अंकित राज और फाइन आर्ट के मनीष कुमार, अंकित कुमार, जितेंद्र कुमार, कविता कुमारी, शिव कुमार सहित अन्य कलाकारों का सम्मान किया गया। मौके पर रामनरेश सिंह, सुनील कुमार, कृष्णनंदन राय, रोहित कुमार, महेश, लालो बिहारी सहित अन्य उपस्थित थे #BreakingNews #Begusarai

Dandari, Begusarai | Jun 18, 2026

MORE NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा उत्साहः उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस में प्रभात फेरी और योग शिविर का आयोजन

संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरौनी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस (बूथ एवं इको क्लब) के प्रांगण में योग दिवस बेहद हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से लेकर शिक्षकों तक ने योग के महत्व को समझा और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

सुबह 6:30 बजे निकली भव्य प्रभात फेरी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 6:30 बजे विद्यालय प्रांगण से एक भव्य प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं हाथों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लिखी तख्तियां जरिए पूरे ग्रामीण क्षेत्र चल रहे थे। इसके ↓ नास्थ्य और योग कासंदेश दिया गया।
प्रधानाध्यापक के निर्देशन में हुआ आसन और प्राणायाम
सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मुख्य योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी के कुशल निर्देशन में सभी उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के:
आसन (शारीरिक मुद्राएं)
प्राणायाम (श्वसन क्रियाएं)
मंत्र साधना (मानसिक शांति के लिए) का अभ्यास किया।
प्रधानाध्यापक का संदेश: "योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। छात्रों को मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के लिए इसे रोज़ अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।"सुमित कमार ने क्विज प्रतियोगिता में मारीबाज़ी
योग दिवस के इस विशेष अवसर पर छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक क्विज़ (ज्ञानोत्तरी) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सुमित कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन और लस्सी वितरणकार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के बीच शीतल लस्सी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिइस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मख्य रूप से शामिल थेःइनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
टीजीटी (TGT): राज कुमार, वंदना कुमारी, सुप्रिया ज्योति
पीजीटी (PGT): अंजली कुमारी
लिपिक: आकर्ष कुमार अमित कुमार एम
रात्रि प्रभारी: शिव कुमार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा उत्साहः उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस में प्रभात फेरी और योग शिविर का आयोजन संवाददाता मुकेश कुमार बीहट बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरौनी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस (बूथ एवं इको क्लब) के प्रांगण में योग दिवस बेहद हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से लेकर शिक्षकों तक ने योग के महत्व को समझा और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सुबह 6:30 बजे निकली भव्य प्रभात फेरी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 6:30 बजे विद्यालय प्रांगण से एक भव्य प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं हाथों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लिखी तख्तियां जरिए पूरे ग्रामीण क्षेत्र चल रहे थे। इसके ↓ नास्थ्य और योग कासंदेश दिया गया। प्रधानाध्यापक के निर्देशन में हुआ आसन और प्राणायाम सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मुख्य योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी के कुशल निर्देशन में सभी उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के: आसन (शारीरिक मुद्राएं) प्राणायाम (श्वसन क्रियाएं) मंत्र साधना (मानसिक शांति के लिए) का अभ्यास किया। प्रधानाध्यापक का संदेश: "योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। छात्रों को मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के लिए इसे रोज़ अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।"सुमित कमार ने क्विज प्रतियोगिता में मारीबाज़ी योग दिवस के इस विशेष अवसर पर छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक क्विज़ (ज्ञानोत्तरी) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सुमित कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन और लस्सी वितरणकार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के बीच शीतल लस्सी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिइस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मख्य रूप से शामिल थेःइनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: टीजीटी (TGT): राज कुमार, वंदना कुमारी, सुप्रिया ज्योति पीजीटी (PGT): अंजली कुमारी लिपिक: आकर्ष कुमार अमित कुमार एम रात्रि प्रभारी: शिव कुमार

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 
एक पशु चिकित्सक को गोली मारकर किया जख्मी।
 #crimenews #crime  #Begusarai #HindiNews #BreakingNews

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक पशु चिकित्सक को गोली मारकर किया जख्मी। #crimenews #crime #Begusarai #HindiNews #BreakingNews

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 20 जून 2026
स्थान: बलिया, बेगूसराय (बिहार)

भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बलिया में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की मृत्यु के विरोध में आज बलिया नगर में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया और न्याय की मांग को बुलंद किया। जुलूस का नेतृत्व वार्ड पार्षद अविनाश कुमार एवं वार्ड पार्षद विश्वजीत कुमार ने किया 

मशाल जुलूस बलिया बाजार हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बलिया प्रखंड (ब्लॉक) परिसर तक पहुंचा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद एवं वार्ड पार्षद जावेद अख्तर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई और न्याय पाने का अधिकार है। ऐसे में भरत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर दोषी पुलिस वाले पर हत्या का मुकदमा आवश्यक है।
वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने कहा कि भरत भूषण तिवारी गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज उठाने का कार्य करते थे " और जब कसाब जैसे आतंकवादी को भी अदालत तक पहुँचने का अधिकार मिला,
नक्सलियों के लिए भी आत्मसमर्पण के द्वार खुले रहे, 
लेकिन जब भरत तिवारी जैसा व्यक्ति, जो गरीबों और वंचितों की आवाज उठाता था,
आत्मसमर्पण के बाद भी मौत पा जाए,
तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की गईं—
पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिस वाले के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो 

स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी के परिवार को 1 करोड़ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

उनके प्रखंड में उनका शहीद द्वार का निर्माण हो, 

मौके पर मौजूद बलमंत कुमार गांधी,छात्र नेता पियूष कुमार, नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, वार्ड पार्षद करण कुमार, वार्ड पार्षद मो सोहेल , राहुल सिंह राजपूत, मनीष कुमार, मानो, अनिल कुमार 
सूरज कुमार, फैज आलम , पिंकेश कुमार, राहुल कुमार

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 20 जून 2026 स्थान: बलिया, बेगूसराय (बिहार) भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बलिया में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की मृत्यु के विरोध में आज बलिया नगर में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया और न्याय की मांग को बुलंद किया। जुलूस का नेतृत्व वार्ड पार्षद अविनाश कुमार एवं वार्ड पार्षद विश्वजीत कुमार ने किया मशाल जुलूस बलिया बाजार हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बलिया प्रखंड (ब्लॉक) परिसर तक पहुंचा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद एवं वार्ड पार्षद जावेद अख्तर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई और न्याय पाने का अधिकार है। ऐसे में भरत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर दोषी पुलिस वाले पर हत्या का मुकदमा आवश्यक है। वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने कहा कि भरत भूषण तिवारी गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज उठाने का कार्य करते थे " और जब कसाब जैसे आतंकवादी को भी अदालत तक पहुँचने का अधिकार मिला, नक्सलियों के लिए भी आत्मसमर्पण के द्वार खुले रहे, लेकिन जब भरत तिवारी जैसा व्यक्ति, जो गरीबों और वंचितों की आवाज उठाता था, आत्मसमर्पण के बाद भी मौत पा जाए, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की गईं— पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिस वाले के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी के परिवार को 1 करोड़ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उनके प्रखंड में उनका शहीद द्वार का निर्माण हो, मौके पर मौजूद बलमंत कुमार गांधी,छात्र नेता पियूष कुमार, नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, वार्ड पार्षद करण कुमार, वार्ड पार्षद मो सोहेल , राहुल सिंह राजपूत, मनीष कुमार, मानो, अनिल कुमार सूरज कुमार, फैज आलम , पिंकेश कुमार, राहुल कुमार

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजनः जमीन विवाद के एक मामले का मौके पर निपटारा
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

विवादों के त्वरित
निष्पादन को लेकर शनिवार को बरौनी प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार राजस्व अधिकारी (RO) विनोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई।

दो नए आवेदन आए, एक का ऑन-स्पॉट निष्पादनजनता दरबार में कुल दो नए आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व अधिकारी जावेद हुसैन की पहल पर एक पुराने मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने खुद 'स्पॉट' (घटनास्थल) पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर शनिवार को इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया नेतृत्वः राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन ने बताया कि नए मामले: 02 आवेदन प्राप्त हुए। 01 मामले का ऑन-स्पॉट जांच रिपोर्ट के आधार पर निपटाराप्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूदजनता दरबार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अंचल के राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी भी मुस्तैद दिखे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थेःराजस्व एवं प्रशासनिक कर्मी: राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन, संजय कुमार, कुंदन कुमार (वन), कुंदन कुमार दो और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार।पुलिस प्रशासनः बरौनी थाना के (SI) पप्पू कुमार एवं एचएफसी थाना भरत राम। डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार

अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है ताकि रैयतों के जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही आसानी से सुलझाया जा सके

बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजनः जमीन विवाद के एक मामले का मौके पर निपटारा संवाददाता मुकेश कुमार बीहट विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को बरौनी प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार राजस्व अधिकारी (RO) विनोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। दो नए आवेदन आए, एक का ऑन-स्पॉट निष्पादनजनता दरबार में कुल दो नए आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व अधिकारी जावेद हुसैन की पहल पर एक पुराने मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने खुद 'स्पॉट' (घटनास्थल) पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर शनिवार को इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया नेतृत्वः राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन ने बताया कि नए मामले: 02 आवेदन प्राप्त हुए। 01 मामले का ऑन-स्पॉट जांच रिपोर्ट के आधार पर निपटाराप्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूदजनता दरबार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अंचल के राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी भी मुस्तैद दिखे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थेःराजस्व एवं प्रशासनिक कर्मी: राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन, संजय कुमार, कुंदन कुमार (वन), कुंदन कुमार दो और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार।पुलिस प्रशासनः बरौनी थाना के (SI) पप्पू कुमार एवं एचएफसी थाना भरत राम। डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है ताकि रैयतों के जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही आसानी से सुलझाया जा सके

Dandari, Begusarai | Jun 20, 2026

बेगूसराय जिले के बलिया, 20 जून 2026। थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में 15 वर्षीय किशोर को कथित रूप से एसिड पिलाकर गंभीर रूप से घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल की पहचान पोखरिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने घर से जेवरात चोरी कर गांव के ही अर्जुन यादव के पुत्र साजन कुमार के पास रखवा दिए थे। बाद में परिजनों के दबाव पर उसने एक कान की बाली वापस लेकर घरवालों को सौंप दी, लेकिन शेष जेवर, विशेषकर झुमका, वापस लाने को लेकर परिवार का दबाव बना हुआ था। इसी वजह से रोशन लगातार साजन कुमार से जेवर लौटाने की मांग कर रहा था।
 #BreakingNews #Begusarai #HindiNews #crimenews

बेगूसराय जिले के बलिया, 20 जून 2026। थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में 15 वर्षीय किशोर को कथित रूप से एसिड पिलाकर गंभीर रूप से घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल की पहचान पोखरिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने घर से जेवरात चोरी कर गांव के ही अर्जुन यादव के पुत्र साजन कुमार के पास रखवा दिए थे। बाद में परिजनों के दबाव पर उसने एक कान की बाली वापस लेकर घरवालों को सौंप दी, लेकिन शेष जेवर, विशेषकर झुमका, वापस लाने को लेकर परिवार का दबाव बना हुआ था। इसी वजह से रोशन लगातार साजन कुमार से जेवर लौटाने की मांग कर रहा था। #BreakingNews #Begusarai #HindiNews #crimenews

Dandari, Begusarai | Jun 20, 2026