बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजनः जमीन विवाद के एक मामले का मौके पर निपटारा
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
विवादों के त्वरित
निष्पादन को लेकर शनिवार को बरौनी प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार राजस्व अधिकारी (RO) विनोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई।
दो नए आवेदन आए, एक का ऑन-स्पॉट निष्पादनजनता दरबार में कुल दो नए आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व अधिकारी जावेद हुसैन की पहल पर एक पुराने मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने खुद 'स्पॉट' (घटनास्थल) पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर शनिवार को इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया नेतृत्वः राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन ने बताया कि नए मामले: 02 आवेदन प्राप्त हुए। 01 मामले का ऑन-स्पॉट जांच रिपोर्ट के आधार पर निपटाराप्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूदजनता दरबार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अंचल के राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी भी मुस्तैद दिखे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थेःराजस्व एवं प्रशासनिक कर्मी: राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन, संजय कुमार, कुंदन कुमार (वन), कुंदन कुमार दो और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार।पुलिस प्रशासनः बरौनी थाना के (SI) पप्पू कुमार एवं एचएफसी थाना भरत राम। डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार
अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है ताकि रैयतों के जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही आसानी से सुलझाया जा सके