बेगूसराय जिले के बलिया, 20 जून 2026। थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में 15 वर्षीय किशोर को कथित रूप से एसिड पिलाकर गंभीर रूप से घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल की पहचान पोखरिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने घर से जेवरात चोरी कर गांव के ही अर्जुन यादव के पुत्र साजन कुमार के पास रखवा दिए थे। बाद में परिजनों के दबाव पर उसने एक कान की बाली वापस लेकर घरवालों को सौंप दी, लेकिन शेष जेवर, विशेषकर झुमका, वापस लाने को लेकर परिवार का दबाव बना हुआ था। इसी वजह से रोशन लगातार साजन कुमार से जेवर लौटाने की मांग कर रहा था।
#BreakingNews #Begusarai #HindiNews #crimenews