कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि आगामी लक्ष्यों को लेकर अधिकारी विशेष ध्यान दे और लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, एक बगिया मां के नाम की जनपदवार प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।