कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए । उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में बी ग्रेड वाले विभाग शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूति सहायता एवं जननी सुरक्षा योजना का भुगतान समय सीमा में किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के प्रसूति सहायता और जननी सुरक्षा योजना के दस्तावेज समय से पूर्ण करा लिए जाएं, जिससे अविलंब से उनका भुगतान हो सके। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना की मॉनिटरिंग किये जाने की निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के पश्चात निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर भेजना सुनिश्चित करें। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को संचालित कर उनके फोटो वीडियो सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम इवेंट पर समय सीमा में अपलोड किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,श्री विकास कुमार आनंद सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar