जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ग्राम सोनेरा आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण
--
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती चन्द्रसेना भिड़े द्वारा सोमवार को परियोजना अशोकनगर ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनेरा की आंगनवाडी केन्द्र सोनेरा प्रथम एवं द्वितीय का निरीक्षण किया गया। प्रात: 09 बजे दोनो आंगनवाडी केन्द्र बंद पाये गये। संदेश भेजने के बाद सोनेरा क्रमांक 01 की आंगनवाडी कार्यकर्ता व सोनेरा 02 की सहायिका उपस्थित हुई। आंगनवाडी केन्द्र 01 सोनेरा में केन्द्र पर एक भी बच्चा नही था, जबकि 03 से 06 वर्ष के 40 बच्चे दर्ज हैं। दिये गये निर्देशानुसार आंगनवाडी केन्द्र पर प्रतिदिन उपस्थित होने वाले बच्चों/निजी शाला में जाने वाले बच्चों की सूची लगाने के निर्देश दिये गये थे जो अभी तक चस्पा नही हैं। वजन अभियान हेतु झूला प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र पर हो यह निर्देश गत 03 वर्षो से दिये गये हैं परंतु आंगनवाडी केन्द्र पर अभी भी झूला नही हैं। आंगनवाडी केन्द्र पर सहायिका गुडडी बाई अत्यंत अनियमित हैं। उक्त आंगनवाडी सहायिका पर कार्यवाही कर इन्हे पद से पृथक करने की कार्यवाही की जावे । आंगनवाडी सहायिका का माह सितंवर में 20 दिन का मानदेय काटे जाने व पद से पृथक करने की कार्यवाही करने हेतु परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक को पत्र जारी किया गया।
इसी प्रकार आंगनवाडी केन्द्र 02 सोनेरा के निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता संध्या भटनागर अनुपस्थित थी, चर्चा करने पर पता चला कि संध्या भटनागर गुना जिले में निवास करती हैं व माह में दो-चार दिन आती हैं। संध्या भटनागर को पद से पृथक करने की कार्यवाही की जावे । माह सितंवर 2026 का 25 दिवस का मानदेय आहरित नही किया जावे । आंगनवाडी केन्द्र पर एक भी बच्चा उपस्थित नही पाया गया । आंगनवाडी सहायिका अघोहस्ताक्षरकर्ता के उपस्थित होने के उपरांत केन्द्र पर आई । आंगनवाडी केन्द्र पर निर्धारित निरीक्षण पंजी नही थी, जबकि जिला कलेक्टर द्वारा सख्त निर्देश हैं कि निरीक्षण पंजी प्रत्येक केन्द्र पर होना चाहिये । आंगनवाडी केन्द्र गीला व अत्यंत अव्यस्थित हैं। जो किसी भी दृष्टि से बाल सुलभ केन्द्र नहीं हैं। स्पष्ट हैं कि आंगनवाडी कार्यकर्ता केन्द्र पर उपस्थित नही होती । समूह सदस्यों द्धारा बताया गया कि आंगनवाडी केन्द्र कभी भी नियमित संचालित नही होता। बच्चो की अनुपस्थिति के कारण खाना-नाश्ता नहीं दिया जाता। इस संबध में परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक को कार्यवाही करने हेतु पत्र जारी कर निर्देशित किया ।
#ashoknagar