मलिहाबाद: मलिहाबाद में कार्यालय पर भाजपा नेताओं की हुई अहम बैठक, स्थानीय समस्याओं और चुनाव को लेकर हुई चर्चा
मलिहाबाद कार्यालय पर लोकसभा चुनाव और स्थानीय समस्याओं को लेकर अहम बैठक हुई। इस दौरान वहां पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार हुई और क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ। इस बैठक में वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। तमाम अन्य मुद्दों को लेकर भी वहां पर चर्चा हुई।