मलिहाबाद: रहीमाबाद में किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रहीमाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में किशोरी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस से लिखित शिकायत की गई है और पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पीड़िता के द्वारा बताया गया कि दबंगों ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी साहमी हुई है।