मलिहाबाद: थाना पारा अंतर्गत क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
थाना पारा अंतर्गत क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका के पति के द्वारा अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस से लिखित शिकायत की गई है और न्याय की गुहार लगाई गई है। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।