मलिहाबाद: काकोरी ब्लॉक अंतर्गत सिरगमाऊ में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, विधायक ने पहुंचकर पीड़ित परिवार का जाना हाल
काकोरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिरगामऊ में गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक जयदेवी कौशल ने पीड़ित परिवार से जाकर मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।