मलिहाबाद: दुबग्गा आवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सुनी लोगों की समस्याएं करवाया निस्तारण
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के द्वारा दुबग्गा आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कई समस्याओं का तत्काल मौके पर निर्धारण कराया गया जबकि अन्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए और निर्धारित समय में समस्या के निस्तारण को कहा गया। काफी संख्या में लोग अपनी तमाम समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचे हुए थे।