Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
mangal_singh
कोटा ग्रामीण पुलिस ने ₹1.75 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया पर्दाफाश, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार,कोटा कैथून थाना पुलिस की तकनीकी जांच से मिली सफलता, 26 वर्षीय आरोपी को हरियाणा के सिरसा से पकड़ा #CyberFraud #KotaNews #RajasthanPolice #KotaRuralPolice
Ladpura, Kota
| Nov 5, 2026
#cyberfraud
#kotanews
#rajasthanpolice
#kotaruralpolice
MORE NEWS
बूंदी में वायरल वीडियो से सियासी हलचल, सरपंच चुनाव में पैसे बांटने का आरोप रघुनाथपुरा में कांग्रेस नेता रघु शर्मा पर लगा आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बूंदी। रघुनाथपुरा में सरपंच चुनाव को लेकर एक कथित वायरल वीडियो ने सियासी माहौल गरमा दिया है। वीडियो में कांग्रेस नेता रघु शर्मा पर सरपंच उम्मीदवार के समर्थन में पैसे बांटने का आरोप लगाया जा रहा है। रघु शर्मा पंचायत समिति प्रत्याशी मीनाक्षी व्यास के पति बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर तालेड़ा थानाधिकारी ने बताया कि रघु शर्मा ने ही फोन पर पुलिस को शिकायत दी थी। झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें मौके से सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में छोड़ दिया। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पैसे बांटने के आरोपों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026
बहन को कोचिंग छोड़ने निकला इकलौता भाई जिंदगी की जंग हारा, कार की टक्कर से दर्दनाक मौत आर्केडिया सर्किल पर स्कूटर को कार ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान; तीन बहनों का इकलौता भाई था दिव्यांश कोटा। बहन को कोचिंग छोड़ने की जिम्मेदारी निभाने घर से निकला 28 वर्षीय दिव्यांश चावला वापस नहीं लौटा। रास्ते में हुए एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आर्केडिया सर्किल पर कार की टक्कर से स्कूटर सवार दिव्यांश की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन भी सड़क पर गिर गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे स्वामी विवेकानंद नगर निवासी दिव्यांश अपनी छोटी बहन को स्कूटर से कोचिंग छोड़ने तलवंडी जा रहा था। आर्केडिया सर्किल पर मोड़ लेते समय सामने से आ रही कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। दिव्यांश के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद बहन ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और दिव्यांश को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार चालक भी अस्पताल पहुंचा था। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज आरकेपुरम थाने के एएसआई चिरोंजीलाल ने बताया कि हादसे में दिव्यांश चावला की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तीन बहनों का इकलौता भाई था दिव्यांश दिव्यांश अकाउंट का काम करता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मोड़क स्टेशन पर होटल चलाते हैं। जिस भाई को सुबह बहन को कोचिंग छोड़ने जाना था, उसी भाई की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026
न्यू मेडिकल कॉलेज में स्कूटी के अंदर घुसा साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, मचा हड़कंप कोटा। न्यू मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी परिसर में उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब एक महिला कार्मिक की खड़ी स्कूटी में भारी-भरकम कोबरा सांप घुस गया। सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े चार फीट लंबे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को लाडपुरा के जंगल में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। कोबरा के रेस्क्यू के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026
बहन को कोचिंग छोड़ने निकला इकलौता भाई जिंदगी की जंग हारा, कार की टक्कर से दर्दनाक मौत आर्केडिया सर्किल पर स्कूटर को कार ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान; तीन बहनों का इकलौता भाई था दिव्यांश कोटा। बहन को कोचिंग छोड़ने की जिम्मेदारी निभाने घर से निकला 28 वर्षीय दिव्यांश चावला वापस नहीं लौटा। रास्ते में हुए एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आर्केडिया सर्किल पर कार की टक्कर से स्कूटर सवार दिव्यांश की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन भी सड़क पर गिर गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे स्वामी विवेकानंद नगर निवासी दिव्यांश अपनी छोटी बहन को स्कूटर से कोचिंग छोड़ने तलवंडी जा रहा था। आर्केडिया सर्किल पर मोड़ लेते समय सामने से आ रही कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। दिव्यांश के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद बहन ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और दिव्यांश को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार चालक भी अस्पताल पहुंचा था। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज आरकेपुरम थाने के एएसआई चिरोंजीलाल ने बताया कि हादसे में दिव्यांश चावला की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तीन बहनों का इकलौता भाई था दिव्यांश दिव्यांश अकाउंट का काम करता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मोड़क स्टेशन पर होटल चलाते हैं। जिस भाई को सुबह बहन को कोचिंग छोड़ने जाना था, उसी भाई की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026
कोटा यूडीएच मंत्री झाबरमल खर्रा कोटा में विकास कार्यों को लेकर ली समीक्षा बैठक बैठक में कोटा विकास प्राधिकरण नगर निगम के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा रहे मौजूद कोटा में चल रहा है विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में यूडीएच मंत्री ने लिया फीडबैक गुणवत्ता के साथ समय पर सभी प्रोजेक्ट पूरे करने के दिए निर्देश
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026
दशहरा मेले में मीका सिंह के गानों पर झूमा कोटा, झूलों के लाउडस्पीकर पर भड़के—बोले 'रेडियो बंद कराओ'
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026
कोटा के छात्रों ने बनाई 'लड्डू जनता पार्टी': दिवाली की मिठाई के लिए अनोखा प्रदर्शन
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026
Diwali celebrations just got sweeter! ,✨🪔Make every festive moment special with the cutest, most delicious mithai from Jodhpur Sweets, Kota. #DiwaliSpecial #JodhpurSweets #Kota
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026
कोटा ग्रामीण पुलिस ने ₹1.75 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया पर्दाफाश,... - Ladpura News