न्यू मेडिकल कॉलेज में स्कूटी के अंदर घुसा साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, मचा हड़कंप
कोटा। न्यू मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी परिसर में उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब एक महिला कार्मिक की खड़ी स्कूटी में भारी-भरकम कोबरा सांप घुस गया। सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े चार फीट लंबे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को लाडपुरा के जंगल में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
कोबरा के रेस्क्यू के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
Ladpura, Kota | Nov 5, 2026