दमोह: मध्यप्रदेश शासन के 'परवाह' अभियान के तहत एसपी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Damoh, Damoh | Jan 9, 2025 दमोह मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह 2025 थीम "परवाह" का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में आज गुरुवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने इस जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता लाने का कार्य करेगा।