दमोह: 11 जनवरी से विभिन्न स्कूलों में लगेगा FLN मेला, कलेक्टर ने अभिभावकों से की मेले में शामिल होने की अपील
Damoh, Damoh | Jan 8, 2025 दमोह आज बुधवार शाम 5 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों में आगामी 11 जनवरी से FLN मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं उन्होंने विभिन्न विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी इस मेले में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।