दमोह: सर्किट हाउस पर नाबालिग छात्रा के साथ संदिग्ध हालत में घूमते मिले आरोपी को निर्भया मोबाइल ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
Damoh, Damoh | Jan 8, 2025 दमोह शहर के सर्किट हाउस पर आज बुधवार दोपहर 2 बजे लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां नाबालिक छात्रा के साथ युवक के संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और निर्भया मोबाइल की टीम आरोपी को कोतवाली थाना लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी आमिर शाह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।