दमोह: स्मार्ट मीटर के संदेश से बिजली चोरी पकड़ी गई, टंडन बगीचा में चोर का कनेक्शन काटकर ₹27242 का जुर्माना लगाया
Damoh, Damoh | Jan 9, 2025 दमोह आज गुरुवार दोपहर 2 बजे टंडन बगीच से विद्युत विभाग की टीम के लिए प्रदीप कुमार जैन के परिसर पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत चोरी का SMS प्राप्त हुआ है। मौके पर उपभोक्ता के परिसर पर कनिष्ठ अभियंता प्रदीप परिहार व लाइन मैन द्वारा निरीक्षण किया और लूप लगाकर विद्युत चोरी करते पाए जाने पर धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर ₹27242 का जुर्माना लगाया गया है।