मुजफ्फरपुर में गूंजी वीर छकौड़ी लाल साह को शहीद का दर्जा देने की मांग, मंत्री बोले- बिहार गजट में दर्ज होगा नाम!
मुजफ्फरपुर में वीर शहीद छकौड़ी लाल साह के शहादत दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धा, सम्मान और संकल्प का माहौल देखने को मिला। वैश्य समन्वय समिति की ओर से उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए।
पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, विधायक संजय गुप्ता, विधायक रंजन कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार समेत कई प्रबुद्ध लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने छकौड़ी लाल साह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष देवीलाल, संयोजक रंजीत सहनी और सह संयोजक शिशिर कुमार नीरज ने वीर छकौड़ी लाल साह को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई। मंत्री मदन सहनी ने बताया कि मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र दिया गया है और बिहार गजट में उनका नाम शहीद के रूप में दर्ज कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने अगले वर्ष पटना में भव्य शहादत दिवस मनाने की बात भी कही।
#TirhutNow #छकौड़ीलालसाह #MuzaffarpurNews #शहीदकादर्जा #BiharNews