मुंगावली: भ्याना राशन दुकान में गंभीर अनियमितताएं, संचालक मंडल पर प्राथमिकी दर्ज
मुंगावली क्षेत्र की भ्याना शासकीय उचित मूल्य दुकान में गंभीर अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने बुधवार को शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि राधा रानी स्व-सहायता समूह महोली द्वारा संचालित राशन दुकान की 24 अगस्त को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुंगावली ने जांच की थी।