छठ महापर्व पर पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
सीतामढ़ी । लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर की आराधना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, अनुशासन, त्याग, तपस्या और सामाजिक एकता का संदेश देता है। छठ पूजा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकजुटता को दर्शाती है।
उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि भगवान सूर्य और छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कायम रहे।