फर्रुखाबाद: डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण और गंगा संरक्षण की समीक्षा बैठक की, 12 जुलाई के महाअभियान को लेकर दिए निर्देश
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में DM डॉअंकुर लाठर की अध्यक्षता में वृक्षारोपण और गंगा संरक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित की।इसमें जनपद में वृक्षारोपण अभियान गंगा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में 12 जुलाई के बाद आवंटित लक्ष्य के सभी पेड़ गौशाला में लगाने का निर्देश दिए गए।