बक्सर: यूपी-बिहार बॉर्डर पर उत्पाद पुलिस ने कंटेनर से भारी मात्रा में शराब पकड़ी, फर्नीचर में छुपा कर ला रहे थे
Buxar, Buxar | Sep 26, 2025 यूपी बिहार बाॅडर पर वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि नियमित जांच के क्रम में एक कंटेनर को रोका गया। तलाशी लेने पर पता चला कि कंटेनर में ऊपर से सड़े-गले फर्नीचर के सामान लादे गए थे, जबकि नीचे शराब छूपाई गई थी।