बक्सर: महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में एनएसएस दिवस का आयोजन, एम्बेसडर का चयन हुआ
Buxar, Buxar | Sep 25, 2025 महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में एनएसएस दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 2:00 बजे अपराह्न में गुरुवार को किया गया. इस कार्यक्रम में एनएसएस के महत्व, उद्देश्य और शपथ के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र प्रसाद ने एनएसएस के महत्व और उद्देश्य के बारे में बताया।