बक्सर: डीएम-एसपी पहुंचे किला मैदान, रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Sep 26, 2025 आगामी दशहरा पर्व को लेकर बक्सर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह एवं एसपी शुभम आर्य रात बक्सर स्थित किला मैदान पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने रावण दहन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।